फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के पुरानी पट्टी निवासी एक युवक ने रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते छप्पर में लगी बल्ली से बेल्ट के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
छह दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट
लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन न करने व धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में पट्टी पुलिस ने उडैय़ाडीह के किराना दुकानदार विजयपाल, रामपुर बेला के पवन गुप्ता, दशरथपुर के जनरल स्टोर संचालक मानिकचंद्र, बंधवा बाजार के मिठाई दुकानदार संतोष हलवाई व पूजा पत्नी संदीप कुमार मोदनवाल तथा पट्टी कस्बे के जनरल स्टोर संचालक श्रीनायक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदारों को फटकार लगाते हुए लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें