फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पृथ्वीगंज छैवा पुल पर मंगलवार शाम करीब छह बजे तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सिपाह महेरी, थाना कोतवाली देहात के उत्तम सिंह (28) पुत्र नगेंद्र बहादुर सिंह रूप में हुई है। वह बाइक से अकेले पृथ्वीगंज से भुपियामऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी बाइक पर सवार पचरास थाना रानीगंज के सूरज सोनी (27) पुत्र गंगा प्रसाद और सचिन (25) पुत्र संजय कुमार रानीगंज स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। जबकि भभुआर थाना रानीगंज निवासी इंजमाम उर्फ इंजू (27) पुत्र सरवर हुसैन बुलेट से जा रहे थे।
छैवा पुल पर तीनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चोरों लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उत्तम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तीनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें