फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 15 दिन पहले घर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी मौत से गांव के लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महकनी निवासी सूरज मिश्र उर्फ सुग्गू मिश्रा पुत्र अजीत मिश्रा गुजरात में रहकर परिवार के गुजर बसर के लिए काम करता था। कोरोना वायरस की महामारी में वह फंस गया था। 15 दिन पहले वह घर आया था। मंगलवार को अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यह देख परिजन उसे लेकर शहर के बलीपुर स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचे। वहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मरीज भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिवार के लोग शव लेकर घर लौट आए। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी मौत से गांव के लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें