फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-साइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक-साइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार और बाइक सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के खभोर निवासी रामेंद्र प्रताप संह का बेटा अभय सिंह (19) अपने भतीजे मयंक (13) के साथ बाइक से बुधवार को सामान खरीदने पिपड़ी मोड़ गया था। लौटते समय उसकी बाइक सामने से आ रही साइकिल से टकरा गई। हादसे के बाद अभय सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
मयंक और साइकिल सवार पिपरी खालसा निवासी छोटेलाल प्रजापति भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल भेजा। यहां चिकित्सकों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक अभय बीए का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें