फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित- बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर हुई बारिश के बीच बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पट्टी तहसील क्षेत्र के दोहरी नागापुर गांव में बिजली गिरने से 14 बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पहाडामुरारपट्टी गांव में कक्षा नौ की छात्रा सेजल वर्मा (14) बारिश आने पर घर की छत पर सूख रहे कपड़े को हटाने गई थी। इसी दौरान बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सेजल अपने ननिहाल दोहरी में रहकर पढ़ाई करती थी। गर्मी की छुट्टी में अपने घर आई थी।
बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा तिवारीपुर गांव की भाग्यवती पटेल अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थीं, जहां बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के मधुकरपुर भटपुरवा निवासी किसान रामराज वर्मा फसल की रखवाली करने खेत गए थे। बिजली के चपेट में आने से वह झुलस गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लालगंज ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बिजली गिरने से 14 बकरियों की मौत
रखहा। कधंई थाना क्षेत्र के दोहरी नागापुर गांव निवासी सजन लाल गुप्ता मंगलवार दोपहर रैया गांव के पास बकरी चरा रहा था। बिजली गिरने से 14 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान राधेश्याम पटेल ने लेखपाल को घटना की सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें