फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इलाज में लापरवाही से युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर खास निवासी सूरज गौतम (22) सूरत में रहकर नौकरी करता था। करीब एक माह पहले वह घर आया था। शुक्रवार को बुखार महसूस होने पर परिजनों ने मेडिकल में भर्ती कराया। शनिवार को डॉक्टर की सलाह पर युवक को मेडिकल स्टाफ ने ग्लूकोज चढ़ाना शुरू किया। शाम करीब आठ बजे हाथ में से निडिल निकल गई।
विज्ञापन

पिता टोनी गौतम का आरोप है कि अधिक रक्तस्राव होने पर मेडिकल स्टाफ को जानकारी दी। करीब दो घंटे तक रक्तस्राव होता रहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। चिकित्सक के पहुंचे से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। युवक की मौत से नाराज परिजनों, भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने हंगामा किया। पुलिस फोर्स ने मरीजों को समझाकर शांत कराया। पिता ने उपचार में लापरवाही की तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी है। युवक की मौत से पत्नी रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें