फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मेढ़ावा निवासी सोनू सरोज (38) शनिवार की शाम ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचा। रात में वह ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। अचानक करंट ई-रिक्शा में उतर आया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। परिजन घायल युवक को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें