फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहाते समय सई नदी में डूबने से युवक की मौत

Sun, 07 May 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी शिवमूरत वर्मा अपने मामा रामफेर वर्मा के घर देवली आया था। पांच मई को तिलक कार्यक्रम था। सुबह करीब दस बजे वह बिना किसी को बताए देवला देवी मंदिर के करीब सई नदी में नहाने चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ननिहाल के लिए लोग उसकी खोजबीन सई नदी में कर रहे थे। करीब आठ बजे नदी में शिवमूरत का शव उतराया मिला। यह देख लोगों में कोहराम मच गया। मृतक की एक बेटी भूमि व पत्नी बबली है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह खेती किसानी कर परिवार का गुजर बसर करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें