फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली गिरी। वहीं अंतू में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। नरसिंहगढ़ में मकान के छत पर बिजली गिरने से एक बालक झुलस गया। जिले में मंगलवार शाम से ही बरसात होने लगी। आधी रात को मूसलाधार बरसात के दौरान आसमान में बिजली चमकती रही।
विज्ञापन

बुधवार भोर में अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी सोमनाथ गुप्ता (36) पुत्र रामदुलारे खेत में काम करने गया था। खेत में काम करने के दौरान बरसात होने लगी। अचानक आसमान से बिजली उसके करीब आकर गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद आसपास के लोगों के साथ परिवार के लोग खेत में पहुंचे। सोमनाथ को उपचार के लिए सीएचसी संडवाचंद्रिका ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते शव लेकर घर लौटे। दूसरी ओर कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर हरीलाल गुप्ता अपने परिवार के साथ दुलापुर रोड पर नए मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात बिजली हरीलाल के मकान की छत पर गिरी। इससे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। परिवार के लोगों के साथ सो रहे कृष्णा गुप्ता (14) पुत्र उत्तम भागा, लेकिन उस पर बिजली गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घर का इलेक्ट्रानिक्स सामान भी जल गया। आनन-फानन में कृष्णा को स्थानीय अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उसे बुधवार को घर ले जाया गया। प्रधान की सूचना पर लेखपाल गांव पहुंचा और क्षति का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट तहसील भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें