फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला गायब युवक का शव

Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दो दिन पहले गायब टिकरी के युवक का शव पुराने मकान में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मृतक युवक के शरीर पर छाले पड़ गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी रामपूजन यादव उर्फ मुलायम (40) शनिवार की शाम अपनी बाइक घर पर ही खड़ी कर कहीं चला गया था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। परिचितों के साथ ही रिश्तेदारों के घर परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को परिवार के लोग पुराने मकान में घुसे तो दंग रह गए। बरामदे के भीतर मुलायम का शव फंदे से लटक रहा था। उसके शरीर पर छाले पड़ गए थे और शव फूल आया था। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत को लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं। मानधाता के एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके फांसी लगाने से मौत की बात सामने आई है। 10-12 साल पहले पत्नी से उसका अलगाव हो गया था। पारिवारिक तनाव भी उसकी खुदकुशी का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें