महेशगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पोस्ट मास्टर से लिफ्ट मांगकर लूट का प्रयास किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डाकघर से लौटते समय ढिगवश पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्ट मास्टर ग्राम भैंसाना विकास पांडेय ने एक युवक को सवारी दी। युवक ने बाइक की डिकी खोलने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर महेशगंज पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। पोस्ट मास्टर ने भी तहरीर नहीं दी है।