देहात कोतवाली इलाके में मंगलवार की दोपहर गांव के ही दो युवक घर के अंदर घुसकर युवती को अगवा कर ले गए। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे परिवार के लोग घर के पीछे काम कर रहे थे। घर के अंदर बेटी अकेली थी। मौका पाकर गांव अजीत सिंह और गुलाब सिंह जबरन घर में घुस गए। बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। युवती को जबरन कार से साथ ले गए। परिजनों ने अजीत के मोबाइल पर फोन कर युवती को घर छोड़ने की बात कही। विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि युवती के तलाश के लिए टीम लगाई गई है। बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।