स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। मंगलवार की देर शाम मानधाता इलाके के सीधापुर निवासी रंग बहादुर और कार्तिक स्कूटी से घर लौट रहे थे। हरखपुर पुलिया के समीप सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे कार्तिक और रंग बहादुर घायल हो गए। दोनों घायलों को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को दोपहर कार्तिक की मौत हो गई। रंग बहादुर का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक के पिता ओम प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इधर मृतक का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।