फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : शराब पार्टी के बाद मजदूरी करने गए युवक की हत्या, शव को कुएं में फेंका

Sat, 24 May 2025 03:36 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मजदूरी करने गए युवक का शव कुएं में मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूरी करने गए युवक का शव कुएं में मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के चांदी गोविंदपुर गांव निवासी गोविंदा गौतम (35) पुत्र फूलचंद्र गौतम मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार को मजदूरी करने के लिए फतनपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर गांव गया हुआ था, जहां से वह वापस नहीं लौटा। परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के लोगों ने धनऊपुर गांव में एक कुएं के पास उसका कपड़ा देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। 

परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रात भर इलाके की छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में जब कुएं का पानी निकाला गया तो गोविंदा का शव मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां दुर्गावती गौतम ने पड़ोस गांव के ही अनिल पांडेय उर्फ झुन्ना निवासी सिंगापुर और गुड्डू सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें