Pratapgarh News : जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में करवा चौथ पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर जमकर पीटा। आधा सिर मुड़वाकर उसे अपमानित किया। पुलिस ने 11 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार भोर में जेठवारा के जगदीशपुर गांव में चोरी के शक में रिश्तेदार के घर आए युवक को लोगों ने पहले पीटा फिर उसका आधा सिर मुंडवा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले आरोपी भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। यह बात ग्रामीणों को नागवार लगी। गांव लोग एकत्र होकर घर में घुस गए और चोर-चोर का हल्ला मचाते हुए युवक को घर से बाहर घसीट लाए। जमकर पिटाई करने के बाद उसका आधा सिर मुंडवाकर उसे गांव में घुमाया।
विज्ञापन
प्रयागराज के होलागढ़ मोती लाल का पुरवा निवासी अरुण पटेल बृहस्पतिवार की रात जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीश पुर गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा था।ष आरोप है कि शुक्रवार की भोर में जगदीशपुर निवासी बृजेश, विमलेश, अनुराग, निर्भय, अजीत, कप्तान, प्रमोद, लल्लू, विजय, उमाशंकर और 25 अज्ञात लोग उसके रिश्तेदार के घर में चोर-चोर कहते हुए घुस गए। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पांच की गिरफ्तार हो चुकी है।
सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ पर अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आया था। अरुण पटेल को जान से मारने की नीयत से पहले पिटाई की, गई फिर उसका आधा सिर मुड़वाकर उसे अपमानित किया गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित अरुण पटेल की तहरीर पर जेठवारा पुलिस मुकदमा ने 11 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।