फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : प्रतापगढ़ के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, सरेआम वारदात से मची सनसनी

Mon, 02 Mar 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम। फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को दिन दहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन की जा रही है। युवक की पहचान सलीम के रूप में की गई है। वह एक महीने पहले छुट्टी पर घर आया था। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल फरार हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मोहम्मद सलीम (55) पुत्र लाल मोहम्मद को गोली मार दी गई। वह अपने घर से करीब दो सौ मीटर पर थे। हमलावर गोली मारकर पल्सर से भाग निकले। सलीम मुंबई में गाड़ी चलाने का काम करता था। डेढ़ माह से घर पर ही रहता था। गोली मारकर कर हमलावर फरार हो गए। हमलावरों और मोहम्मद सलीम में पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें