आने वाले 24 नवंबर को युवती की शादी तय है। मगर इससे पहले मोहल्ले का एक युवक तमंचा सटाकर उसे अगवा कर ले गया। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली इलाके के कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि आगामी 24 नवंबर को उसकी बेटी की शादी है।
आरोप है कि 15 नवंबर की शाम उसके घर पर कालोनी में रहने वाला शातिर आसिफ पहुंचा। वह उसकी बेटी को तमंचा सटाकर अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर युवती की बरामदगी दबाव बनाया। आरोपी के परिजनों से पूछताछ के बाद युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीम प्रयागराज रवाना हो गई।