काेतवाली देहात के भुआलपुर किला भुसरौली में शुक्रवार की रात मंजीत उर्फ सोनू पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह कमरे में शव मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
भुवालपुर किला के भुसरौली निवासी मंजीत पटेल उर्फ सोनू (30) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों के अनुसार रात में वह दो बार बाहर भी निकला। शनिवार की सुबह उसका कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। परिजनों के रोने बिलखने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मृतक की शादी वर्ष 2018 में मानधाता के सहिजनपुर की रहने वाली अंजू पटेल के साथ हुई थी। उसके पांच वर्ष का बेटा देवा है। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में कर दिए। उसकी मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।