फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान

Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के सराय भूपति वार्ड के रहने वाले सीताराम सरोज (45) शुक्रवार की रात घर से लगे छप्पर में सो गए। शनिवार की सुबह बेटा सचिन सोकर उठा तो छप्पर के बांस में गमछे के सहारे सीताराम का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख उसने शोर मचाया। जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। परिवार के लोगों के अनुसार मृतक शराब का लती था। उसने अपनी संपत्ति भी नशे के लिए बेच दी थी। आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। उसके परिवार में मां, पत्नी व तीन बेटी व एक बेटा है। हालांकि उसकी मौत पर लोग संदेह जता रहे हैं। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। वैसे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें