फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव नहीं, सभी वर्गों के विकास को प्रतिबद्ध है योगी सरकार : स्वाती सिंह

Sun, 25 Mar 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करतीं प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में आने से पहले किए गए सभी वादों को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक बना रही है। योगी सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में गरीब, पिछड़ों, किसानों व बेरोजगारों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है। देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह बातें शनिवार को शहर के हादीहाल में आयोजित तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले का शुभारंभ करते हुए प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाया। प्रदेश सरकार ने 86 हजार किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होंने आगे बताया कि विद्युतीकरण के क्षेत्र में प्रदेश में 56026 मजरों को पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत रोशन किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषदीय बच्चों का यूनिफार्म अभी तक होमगार्ड के माफिक था, पाठन- पाठन की व्यवस्था बदहाल थी। सत्यापन के जरिए 30 लाख अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त करने के साथ ही 37 लाख पात्रों को राशन कार्ड निर्गत किया गया। 8 जनपद ओडीएफ घोषित हो चुके है, 2018 तक ज्यादातर जनपदों को ओडीएफ घोषित होंगे।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत जिले के आंवले को स्थान मिला है। प्रवेश द्वार पर डीएम शंभु कुमार, सीडीओ राजकमल यादव सहित अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके पूर्व मेले में लगे स्टाल का प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान सांसद हरिवंश सिंह, सांसद कौशांबी विनोद सोनकर, विधायक धीरज ओझा, विधायक संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरूण प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह राजू सहित भाजपाइयों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें