फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले : डबल स्पीड से आगे बढ़ रही है डबल इंजन की सरकार, डबल स्पीड से आगे बढ़ रही है डबल इंजन की सरकार

Mon, 12 Jun 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सीएम योगी ने प्रतापगढ़ में पांच हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्हा की धरती पर सोमवार की दोपहर सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जहाजरानी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आगमन हुआ। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कह डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से आगे बढ़ रही है। इस रफ्तार में निकाय चुनाव परिणाम जुड़कर ट्रिपल इंजन बन गए हैं। उन्होंने कहा अगले वर्ष जब रामलला अयोध्या में अपने मंदिर में विराजेंगे तब अयोध्या को प्रतापगढ से जोड़ने के लिए फोर लेन की सौगात देने के लिए नितिन गड़करी यहां आए हुए हैं।

विज्ञापन


उसके अगले वर्ष यानी 2025 में प्रयागराज में जब भव्य कुंभ आयोजित होगा तो उसमें भी प्रतापगढ़ से प्रयागराज और फिर चित्रकूट तक के मार्ग की सौगात मिलने जा रही है। सीएम ने नितिन गड़करी के आगमन पर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 2150 करोड़ की पांच परियोजनाओं का शिलन्यास किया।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ में परियोजनाओं का लोकार्पण करते सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का जो वातावरण निर्माण हुआ है, वह पूरे देश के लिए गुमान का विषय है। उन्होंने कहा भूटान के पीएम ने यूएनओ में डोमेस्टिक ह्यूमन इंडेक्स शब्द का प्रयोग किया। हम इसे ही रामराज्य कहते हैं।

हर नौजवान के हाथ में काम, हर खेत को पानी, शुद्ध पेयजल, दुरुस्त कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य-शिक्षा हो, ऐसे ही भारत का निर्माण करना प्रधानमंत्री का सपना है। इंडस्टि्रयल विकास, एग्रीकल्चर विकास और इंफ्रास्टक्चर का विकास करने में यूपी अव्वल है। इसीलिए आज 2150 करोड़ की पांच परियोजनाओं का शिलन्यास करने आया हूं। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, सांसद, सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष और चेयरमैन मंचासीन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें