किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट में आरोपी पर मुकदमा
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक पर केस दर्ज किया गया है। उदयपुर के एक गंाव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छह जून को उसकी सत्रह वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मौका देख गांव का गोविंद सरोज उसके घर घुस गया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ हाथपाई की। शिकायत पर पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया है।
रंजिश की वजह से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा
रंजिश के हुई चलते मारपीट में चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उदयपुर के मंगापुर बुद्धि का पुरवा निवासी केश कुमारी ने शनिवार को थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश के चलते गांव के रामसुमेर, महेश, महिमा व ममता ने घर में घुसकर उसको लाठी डंडे से मारापीटा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर में ससुराल जा रहा युवक घायल
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली के गणेशगंज निवासी गोपी पटेल (25) रोडवेज बस से रानीगंज कैथौला में उतरने के बाद पैदल ही अपने ससुराल झलिहा जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रानीगंज चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले आए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।