फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्रतापगढ़ में यार्ड रिमॉडलिंग, बदले रास्ते से चलेंगी प्रयागराज आने वाली ट्रेनें

Fri, 23 Sep 2022 12:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रतापगढ़ जंक्शन पर यार्ड री मॉडलिंग का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से प्रतापगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को जहां निरस्त किया जा रहा है तो कुछ बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन आने वाली यशवंतपुर-लखनऊ, दुर्ग-नौतनवा, अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक साकेेत एक्सप्रेस अगली कुछ तिथियों में बदले रास्ते से आएंगी। बदले हुए रास्ते से आने की वजह से उनकी लेट लतीफी भी संभव है। दरअसल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रतापगढ़ जंक्शन पर यार्ड री मॉडलिंग का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से प्रतापगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को जहां निरस्त किया जा रहा है तो कुछ बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन



हालांकि जो  ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं उसमें  से प्रयागराज कोई भी ट्रेन नहीं आती है, लेकिन जिन ट्रेनों के रास्ते बदले गए  हैं उसमें से तीन प्रयागराज जंक्शन आती है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डा. शिवम  शर्मा ने बताया कि 22683 यशवंतपुर-लखनऊ का संचालन 26 सितंबर को प्रतापगढ़ की बजाय ऊंचाहार के रास्ते होगा।18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी, वाराणसी के रास्ते एवं 22184 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक साकेत एक्सप्रेस जाफराबाद-जंघई के रास्ते प्रयागराज आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें