फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्दी का कहर... एक दिन में बीपी और शुगर के आए 800 मरीज

विज्ञापन
प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज ओपीडी पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
सर्दी के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2023 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें से 800 मरीज सिर्फ बीपी और शुगर के रहे। साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन

सीएचसी व निजी अस्पतालों में भी बीपी और शुगर रोगियों की भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में गिरावट हो रही है। ऐसे में लकवा के केस बढ़ सकते हैं। सर्दी में बीपी, शुगर और हृदय रोगियों को सतर्कता बरतनी चाहिए।
डॉ. अनुज चौरसिया ने कहा कि गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकलें। ओपीडी में आने वाले अधिकांश सर्दी-खांसी, बुखार व बीपी के मरीज हैं। उन्हें बगैर चिकित्सक के सलाह दवा नहीं खानी चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर ही बीपी और शुगर के मरीजों दवा खाएं। पौष्टिक भोजन व व्यायाम करें। गुनगुना पानी पीएं। गुनगुने पानी से स्नान करें।
विज्ञापन

............
शुगर के मरीज जौ, दलिया और सूजी का करें सेवन
डायटीशियन प्रीति हसानी ने कहा कि शुगर के मरीजों को सामक चावल, दलिया, जौ, सूजी, गेहूं का सेवन करना चाहिए। हरे चने, काबुली चने, अरहर दाल, कुलथी की दाल को आहार में ले सकते हैं। हाई बीपी के मरीजों को नमक कम से कम खाना चाहिए।

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें