अपना दल एस की सुप्रीमो सांसद अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर बुधवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। शहर के अंबेडकर चौराहे पर ढोल-ताशे के बीच खुशी का इजहार करते हुए जमकर थिरके।
अपना दल एस की सुप्रीमो सांसद अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर बुधवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। शहर के अंबेडकर चौराहे पर ढोल-ताशे के बीच खुशी का इजहार करते हुए जमकर थिरके। पटाखे दागे गए। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही सांसद अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। अपना दल एस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उत्साहित थे। सभी को अनुप्रिया के नाम की घोषणा का इंतजार था। शाम छह बजे अनुप्रिया को मंत्री बनाए जाने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। सदर विधायक राजकुमार पाल, जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल व प्रदेश कार्यकारिणी विधि मंच के सदस्य परमानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे।
ढोल, ताशे की थाप पर जमकर थिरके। सदर विधायक राजकुमार पाल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यावाद ज्ञापति किया। उन्होंने कहा कि यह अनुप्रिया पटेल के संघर्ष का परिणाम है कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार जगह मिली है। इस दौरान अनुप्रिया जिंदाबाद, डा. सोने लाल पटेल अमर रहें के नारे लगाए गए। इस अवसर पर मिथलेश पटेल, निसार अहमद, अशोक कमार पाल, कुंदन पाल, चंद्रकांत यादव, विनोद शर्मा अंकुर मौर्य, बबलू, अजय पाल, अनिल प्रधान, मिथिलेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।