फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत की कमाई के लिए बहा रहे पसीना

Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
 पांच सौ व एक हजार के नोट बंद करने के बाद बैंकों पर रुपये के लेनदेन करने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। अपनी मेहनत की कमाई के लिए लोगों को धक्का खाकर पसीना बहाना पड़ रहा है इसके बाद भी वे खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के फैसले के बाद बैंकों में पांच सौ व हजार के नोट बदलने के साथ ही मेहनत की कमाई पाने के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित बैंकों में रुपये का लेनदेन प्रारंभ होते ही लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी। गृहस्थी का खर्च चलाने के लिए मेहनतकश लोगों को अपना काम छोड़कर बैंकों में लाइन लगानी पड़ रही है। खास बात यह है कि परिवार का गुजर बसर करने वाला भी इससे परेशान है।

वे सुबह से ही बैंकों व डाकघरों में लाइन लगा रहे हैं। धक्का खाने के बाद भी जिन लोगों को दो हजार रुपये की नोट बदले में मिल रहा है वे उसका सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को बैंक में रुपये बदलने के लिए लाइन लगाए स्टेशन रोड निवासी बबलू , पूरे पितई निवासी नीरज कुमार, पूरे नरसिंहभान निवासी माताफेर समेत अन्य लोगों की समस्या थी कि सामान खरीदने के बाद दो हजार का नोट दुकानदार को थमाया। जिसे लेने से इनकार करने के बजाय दुकानदार ने फुटकर रुपये न होने का बहाना बताकर सभी को लौटा दिया। जिससे लोगों के सामने घर का खर्च चलाना मुसीबत का सबब बन रहा है।
विज्ञापन


बैंक की भीड़ के फेर में पिट गया टेंपो चालक
रविवार को कचहरी रोड स्थित एक बैंक में लेनदेन करने वालों की भारी भीड़ लगी थी। देखते ही देखते भीड़ सड़क तक पहुंच गई। इस बीच सवारियों से भरा टेंपो भीड़ में फंस गया। जिससे जाम के हालात पैदा हो गए। इससे नाराज कुछ युवकों ने टेंपो चालक को पीट दिया। यह देख बैंक के सुरक्षाकर्मी ने सड़क पर खड़े लोगों को किनारे किया। इसके बाद जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें