समाज में स्वच्छता, पर्यावरण, बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एनएसएस के शिविरार्थियों द्वारा ग्रामीणों इलाकों में लोगों को जागरूक किया जाना एक अच्छी पहल है। समाज में सहयोग की भावना का विकास ऐसे ही कार्यक्रमों से होता है। यह बातें राजेश्वर सहाय सेवाश्रम महाविद्यालय ढिढुई के विशेष शिविर में प्राचार्य रामधनी चौधरी ने कहीं।
बीएड प्राध्यापक डा. मिथिलेश कुमारी ने कहा कि देश की सरकार महिला सशक्तीकरण पर जोर दे रही है। यदि आधी आबादी जागरूक हो जाए तो महिलाएं भी विकास में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकती हैं। महाविद्यालय के कार्यक्रमाधिकारी प्रसेनजीत राही ने शिविरार्थियों से गांव में की गई साफ सफाई व जागरूकता को लेकर उनका उत्साहवद्र्धन किया। कहा कि समाज सेवा की भावना देश के प्रत्येक युवा में होनी चाहिए। जिससे देश व समाज का हित हो सके।
कार्यक्रम की शुरुआत में साक्षी तिवारी व शांती चौहान ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत ज्योति पाल, प्रीती व पिंकी वर्मा ने प्रस्तुत किया। यह विशेष शिविर नारंगपुर बाजार में स्थित दयाराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य दयाराम पांडेय की देखरेख में आयोजित किया गया है। इस मौके पर विजय कुमार, सुरेंद्र पांडेय, ओंकार तिवारी, दुर्गेश, अभिषेक, नेहा दुबे, गुलजहां बानो, शांति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।