घर की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। सूर्य मित्र बन महिलाएं आवेदकों की घरों पर सोलर पैनल की स्थापना करेंगी। तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर खर्च करीब 1.80 लाख रुपये आता है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आवेदकों के घर सोलर पैनल स्थापित होने पर 1.08 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। नेडा को मिले तकरीबन आठ हजार सोलर पैनल स्थापना के लक्ष्य को पूरा करने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभांश दिया जाएगा। डीसी एनआरएलएम देव कुमार ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के तमाम अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। सोलर पैनल स्थापना कर महिलाएं आय अर्जित कर सकेंगी।