फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें : प्रतिभा आंबेडकर

विज्ञापन
अफीम कोठी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारम्भ करती आईपीएस प्रतिभा अंबेडकर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी और महिला आईपीएस प्रतिभा अंबेडकर ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वह अपनी शक्ति को पहचाने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे बढ़े। अफीम कोठी में 25 अक्तूबर तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने अफसरों से जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को अफीम कोठी सभागार में मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान का शुभारंभ जिले की नोडल अधिकारी और आईपीएस प्रतिभा अंबेडकर और सदर विधायक राजकुमार पाल और डीएम डा. रुपेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन और सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना है। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने के लिए महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित करना तथा उनके प्रति हिंसा,अपराध करने वालों की पहचान उजागर करना होगा। डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा कि यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वयं आत्मनिर्भर बने। उनकी सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1078 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 पावर चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार की आवाज निष्पक्ष रूप से बुलंद करें, हम सब मिलकर इस दिशा में चलेगें और अपनी बेटियों को न्याय दिलाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर एसपी अनुराग आर्य, सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम शत्रोहन वैश्य, डीडीओ सुदामा प्रसाद, रन बहादुर वर्मा प्रमुख रुप से मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी प्रतिभा अंबेडकर महिला थाने पहुंचकर जानकारी ली। फरियादियों की बातों को सुना। उन्होंने महिला संबंधी उत्पीड़न के निराकरण को लेकर अपना सुझाव भी दिया। यहां से वह सीधे जिला अस्पताल पहुंची और कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें