फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शराब की दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन करती ग्रामीण महिलाएं। स
विज्ञापन
औरंगाबाद स्थित शराब की दुकान का शनिवार को नारी संगठन के नेतृत्व महिलाओं ने जमकर विरोध किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिलाओं को शांत कराया। करीब दो घंटे तक पुलिस अधिकारी महिलाओं को समझाते रहे।
विज्ञापन

औरंगाबाद में खुली शराब की दुकान का स्थानीय महिलाएं काफी दिनों से विरोध कर रही हैं। बावजूद इसके शराब की दुकान को हटाया नहीं गया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे महिलाओं की भीड़ नारी संगठन के नेतृत्व में औरंगाबाद एकत्र हो गई। नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह देख शराब की दुकान का शटर गिरा दिया गया।
इसके बाद भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी रहा। सूचना पर कोहड़ौर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। महिलाएं शराब की दुकान हटाने की जिद करती रहीं। महिलाओं ने कहा कि ठेके पर शराब पीने वालों की भीड़ के कारण राहगीरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें