फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग करेंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कृषि विभाग फार्मर रजिस्ट्री कराने में मदद लेगा। समूह की महिलाएं अपनी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करेंगी। कृषि सखियां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग को मिले 5.43 लाख फार्मर रजिस्ट्री लक्ष्य के सापेक्ष 3.40 लाख फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। शेष लक्ष्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने में विभाग ने प्रयास शुरू कर दिया है। फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता वैन ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर समूह की महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। समय-समय पर लगने वाले शिविर की जानकारी भी देंगी ताकि समय से लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिल सके।
उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए समूह की महिलाओं को भी लगाया जाएगा। पहले से कृषि सखियों के साथ लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को जागरूक कर फार्मर आईडी तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें