फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के ‘कत्ल’ में मां को आजीवन कारावास

Thu, 11 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
फतनपुर इलाके के केवराकला गांव में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदने से उनकी मौत के मामले में अदालत ने मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बच्चों संग कुएं में छलांग लगाने से उनकी मौत होने और मां के सुरक्षित बच जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश सुयश प्रकाश श्रीवास्तव ने उसे गैर इरादतन हत्या का दोषी माना है। जुर्माना नहीं अदा करने पर दो साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


फतनपुर इलाके के केवराकला गांव निवासी गीता देवी कनौजिया तीन जुलाई 2015 को अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई थी। गांव के लोग जब तक एकत्रित होकर उन्हें निकालने का प्रयास करते तब तक बेटा आयुष (3) और पुत्री सुप्रिया (6) की मौत हो गई थी। गीता देवी को किसी तरह सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। चौकीदार रामआसरे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता देवी को हिरासत में ले लिया था। मुकदमे के दौरान डीजीसी अनवारुल हसन ने बच्चों की मौत के लिए मां को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। कोर्ट ने गवाहों के  बयान पर गीता देवी पर दोष सिद्ध होने पर उसे गैरइरादतन हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें