फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रशासन की कार्रवाई पर नौवें दिन महिला ने तोड़ा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठी महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशासन की नींद टूट गई। महिला के घर पहुंचकर एसडीएम ने पैमाइश की। बैनामा भूमि पर मकान बनाने की अनुमति भी दे दी। कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश भी पुलिस को दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ की रहने वाली रीता मोदनवाल के पास रहने के लिए घर नहीं है। अस्थायी आवास बनाकर रहती है। डेरवा बाजार के समीप मकान बनाने के लिए वर्ष 2022 में जमीन खरीदी। उसके बाद स्थानीय लोग उसे जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे। फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला आठ दिन से कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें