कटारी गांव की रहने वाली रीता वर्मा (45) की सोमवार को ससुराल में मौत हो गई। सूचना पर अंतू से पहुंचे मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसे जहर देकर मारा गया है। पति के मुताबिक वह बीमार थी, मौत की वजह बन गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कटारी निवासी राजमिस्त्री रामबाबू वर्मा की पत्नी रीता वर्मा की कुछ दिनों से बीमार थी। रामबाबू के अनुसार शनिवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। रात में दवा लेकर परिजन लौटे। सोमवार की सुबह फिर स्थिति ज्यादा खराब हो गई।
पति ने बताया कि रीता को फिर कोहड़ौर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर मायके से बहन रीता की ससुराल पहुंचे भाई फूलचंद्र रोने बिलखने लगा। कोहंडौर पुलिद दी गई तहरीर में फूलचंद्र ने बहन की हत्या करने का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाया। आशंका जताई की रीता को जहर देकर मारा गया। घटना पर पर्दा डालने के लिए बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी गई है। दूसरी तरफ गांव में रीता की मौत मामले में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। काेहड़ौर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
तीन बेटों के सिर से उठा मां का सहारा
मृतका रीता के तीन बेटे सूरज, निखिल व बच्चा है। जिसमे सूरज सबसे बड़ा है। दो बेटे छोटे हैं। तीनों बेटों के सिर से मां का सहारा छिन गया। मां की मौत के बाद तीनों बेटे रोते बिलखते रहे।