कोतवाली के धमैयापुर ताजपुर में विवाहिता कुसुम (25) का शव मंगलवार को फंदे पर लटका मिला था। पति राजन गौतम का आरोप है कि पड़ोसियों ने चोरी का आरोप लगाया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
कुसुम को फंदे से नीचे उतारकर परिजन उसे सीएचसी ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति राजन गौतम ने इसके लिए पड़ोस के रोहित, संजीव, कंचन व भरतुहिन को जिम्मेदार ठहराया। बताया कि यह लोग सप्ताह भर से उस पर 1100 रुपये व जेवरात चोरी का आरोप लगा रहे थे। इससे वह काफी दुखी थी।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हकीकत की छानबीन की जा रही है। मृतका ने पांच वर्ष पहले राजन से प्रेम विवाह किया था।