फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बाग की रखवाली कर रही महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, भूमि को लेकर चल रहा था विवाद

Sat, 17 Jun 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बाघराय थाना क्षेत्र के देवर पट्टी गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रही रोजन बेगम (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के समय उसका पति शादी समारोह में बैंड बजाने प्रयागराज गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल की छानबीन करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी में शुक्रवार की रात घर के बगल बाग में सो रही रोजन बानो 45 की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


देवरपट्टी निवासी बाबर खान प्रयागराज के लालगोपालगंज का रहने वाला है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही वह अपनी ससुराल में आकर रहने लगा। दो दशक बीत जाने के बाद भी दोनों निसंतान ही रहे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा।

शुक्रवार की शाम वह बैंड बजाने के लिए गंगापार चला गया था। उसकी पत्नी रोजन रात में घर के बगल बाग में चारपाई लेकर सोने चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार आधी रात को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से रोजन की गला रेतकर हत्या कर दी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं आई तो आसपास के लोग बाग की ओर गए। देखा तो चारपाई के नीचे खून गिरा है। लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।

विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना मिलने पर बाघराय थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय फोर्स के साथ पहंचे। इस बीच सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता फारेंसिक टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की गहराई से छानबीन के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सूचना मिलने पर पति बाबर भी रोते बिलखते घर पहुंचा। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया। कहा कि वे लोग संपत्ति अपने नाम करने की जिद कर रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे।

चूंकि जमीन जायदाद सब उसकी पत्नी के नाम से है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बहनोई देवरपट्टी निवासी जमील, लालगोपालगंज निवासी साबिर उसके भाई कुग्गा व बेटे जायद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही रिश्तेदार रोने बिलखने लगे। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बाघराय थानाध्यक्ष टीएन पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
छह बहनों को मिला था संपत्ति में बराबर का हिस्सा

मृतका रोजन छह बहनें थीं। भाई न होने के कारण माता पिता की मौत के बाद रोजन व उसकी बहन हकीकुन, असफुननिशा, मुस्सी, बेबी, सेब्बी के नाम संपत्ति का बंटवारा हो गया। अन्य बहनों के संतान थी लेकिन रोजन निसंतान थी।

कीमती जमीन पर गड़ी थी लोगों की नजर
बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव में जेठवारा- लालगोपालगंज मार्ग पर स्थित करीब एक बीघे जमीन व मकान रोजन के नाम राजस्व अभिलेखाें में दर्ज है। कीमती जमीन पर बहुत से लोगों की नजर गड़ी थी। घटना के बाद पुलिस हर बिंदुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें