फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : भूमि विवाद में थाने गए वृद्ध को दरोगा ने पीटा, एसपी ने सीओ की सौंपी जांच

Sat, 17 Jun 2023 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जमानत कराने के बाद वृद्ध एसपी कार्यालय पहुंचा और कप्तान को अपनी व्यथा सुनाते हुए फफक पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाने में भूमि विवाद में जेठवारा थाने गए अनुसूचित जाति के वृद्ध को दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। दरोगा यहीं रुका वह वृद्ध को पीटता रहा। इसके बाद उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जमानत कराने के बाद वृद्ध एसपी कार्यालय पहुंचा और कप्तान को अपनी व्यथा सुनाते हुए फफक पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


एसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में 68 वर्षीय राम दुलारे चौधरी पुत्र झगरु राम ने कहा है कि 14 जून को उसकी जमीन को कुछ लोग ट्रैक्टर से जोत रहे थे और उसमें धान की बुवाई कर रहे थे। उसने इसके लिए मना किया और कहा कि इस जमीन का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इससे नाराज दबंगों ने जेठवारा थाने पर फोनकर कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाने ले आई। आरोप है कि थाने के अंदर पहुंचते ही एक दरोगा ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद वह उसके ऊपर थप्पड़ बरसाने लगे।  

विज्ञापन

वृद्ध का कहना है कि वह चिल्लाता रहा कि उसने कुछ दिन पहले आंख में लेंस लगवाया है। दर्द हो रहा है, लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा और वह पीटते रहे। इसके बाद थाने में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों और फरियादियों के आग्रह पर दरोगा ने उसे किसी तरह से अपने चंगुल से छोड़ा। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। वृद्ध ने जमानत कराने के बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ को सौंपी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें