फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर मझगवां में महिला की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा। जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर (मझगवां) गांव में बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहीं धनपत्ती देवी (52) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

पर्वतपुर निवासी समरबहादुर पटेल उर्फ नेता का बड़ा बेटा विजय पटेल सेना में है। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। प्रयागराज के शांतिपुरम में इन दिनों विजय का मकान बन रहा है। समरबहादुर निर्माण स्थल पर रहकर देखरेख कर रहे हैं। घर पर उनकी पत्नी धनपत्ती देवी और छोटा बेटा विकास ही थे। बुधवार की रात धनपत्ती बरामदे में चारपाई पर सो रही थीं। जबकि विकास अंदर कमरे में सो रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह जब विकास सोकर उठा तो मां को खून से लथपथ देखकर चीखने लगा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में जेठवारा पुलिस के साथ सीओ सदर तनु उपाध्याय पहुंच गईं। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा भी पहुंचे। विकास से पूरी जानकारी ली गई। लेकिन हत्या की कोई वजह सामने नहीं आ सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने की छानबीन
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसी बीच प्रयागराज से आई डाग स्क्वायड की टीम भी काफी देर तक छानबीन करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिससे हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके।
विज्ञापन

आसपास ही सो रहे थे परिवार के दूसरे लोग
समरबहादुर के चार भाइयों का घर भी आसपास ही है। रात में उनके परिवार के लोग भी पास में ही बरामदे में सो रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि हत्यारे वारदात को अंजाम देकर कैसे फरार हो गए। रजाई पर भी धारदार हथियार से प्रहार के कोई निशान नहीं थे।
कहीं विकास की हत्या करने तो नहीं आए थे हत्यारे
लोगों के बीच चर्चा है कि कहीं हत्यारे विकास की हत्या करने तो नहीं आए थे। विकास पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। प्रयागराज में ट्रेन के नीचे आने से लड़की के पैर कट गए थे। उसने विकास के खिलाफ ट्रेन से नीचे फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अभी विचाराधीन है। इसे लेकर ही तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस इस शंका को सिरे से खारिज कर रही है।

जेठवारा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर मझगवां में महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें