फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसूताओं के पास मिली बाहरी दवा

Fri, 19 Dec 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात डीएम अमृत त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कई प्रसूताओं के पास अस्पताल से बाहर की दवाएं मिलीं। पड़ताल में प्रसूताओं ने उन्हें मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने की जानकारी। इससे नाराज डीएम ने सदर एसडीएम जेपी मिश्र को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का निर्देश दिया। एसडीएम की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के स्टोरों का शटर डाउन हो गया।
विज्ञापन


घूरीपुर गांव का निरीक्षण कर लौटे डीएम ने देर रात कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। रात करीब 9.30 बजे वह जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किए। अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं से उन्होंने व्यवस्था के बारे में पूछतांछ की। भर्ती कई महिला प्रसूताओं के पास बाहरी दवाएं रखी हुई दिखाई पड़ी। उन दवाओं को उठा कर डीएम ने देखना शुरू किया। पूछने पर प्रसूताओं ने डीएम को बताया कि वह दवा उनके परिजन डॉक्टरों की सलाह पर मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाए हैं। यह सुनते ही जिलाधिकारी का चारा चढ़ गया। अस्पताल के चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सदर एसडीएम को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का भी निर्देश दिया। डीएम का निर्देश मिलते ही सदर एसडीएम रात करीब 9.40 बजे जिला महिला व पुरुष अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी शुरू कर दी। उनकी इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर का शटर डाउन कर संचालक रफूचक्कर हो गए। डीएम ने कहा है कि सोमवार से वह इस मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें