फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नीलगाय से टकराकर बाइक से गिरी महिला, मौत

Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के पृथ्वीगंज बंधवा मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के निकट महिला के साथ बाइक से जा रहा युवक नीलगाय से टकरा गए। हादसे में महिला के साथ बाइक चलाने वाले युवक को भी गंभीर चोटें आई। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के बाभनपुर निवासी सुमित कुमार बुधवार को बाइक पर शिल्पा (26) पत्नी संतोष को लेकर किसी काम से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर पृथ्वीगंज के हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल शिल्पा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। लिखापढ़ी के बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

वहीं पट्टी पृथ्वीगंज मार्ग पर 19 नवंबर को बहुता गांव निवासी अब्दुल अहद बाइक ओवरटेक के दौरान घायल हो गए थे। स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव को सुपुर्द- ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें