फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी कमला देवी की मेडिकल कॉलेज में रविवार को इलाज के दौरान संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन का डोज देने का आरोप लगाया है। नाराज परिजनों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में हंगामा भी किया। मंदाह निवासी मिठाई लाल की पत्नी कमला देवी (45) की रविवार की सुबह अधिक दस्त होने से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पति मिठाई लाल का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन का डोज दे दिया। जिससे पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान ही पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत से मेडिकल कॉलेज परिसर में जुटे परिजनों में चीख पुकार मच गई। नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने समझाकर परिजनों को शांत कराया। परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका की तीन बेटियां और दो बेटे शैलेश व विजय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें