फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के रम्मा का पुरवा धीमी गांव निवासी 35 वर्षीय रीता देवी रविवार की दोपहर घर में लगे विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका रीता का पति सुनील कुमार परिवार के जीविकोपार्जन के लिए पूना शहर में रहता है। पत्नी के मौत की खबर सुनते ही वह भी घर के लिए निकल पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें