फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला समेत तीन ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सुजौली गांव निवासी वंदना ने एसडीएम को शिकायती पत्र बताया है कि वह ताजुद्दीनपुर में मकान बनाकर रहती है। जबकि उसके छह भाई हैं, उनमें से एक उमेश पड़ोस की एक गैर समुदाय की युवती को लेकर भाग निकला था। जिस पर युवती के परिजनों ने कुंडा में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा की विवेचना कर रहे हलका दरोगा उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है खेत गिरवी रखकर 50 हजार रुपये दरोगा को दिए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवती को नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

साथ आरोपी को को घर से भगा देने की सलाह दी। एक सप्ताह बाद युवती फिर से अपने घर सुजौली आ गई और फिर उसके साथ चली गई। महिला के मुताबिक उसकी 11 वर्षीय बेटी को दरोगा ने थाने बुलाकर धमकाया कि तुम्हारी जानकारी में सारी कहानी है। युवती को हाजिर करा दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। आरोप है कि दरोगा उसके घर आए और कहासुनी के दौरान महिला को धक्का दिया। साथ ही उसके भाई दिनेश को पीटा। वंदना का आरोप है कि उसको भी मारापीटा। जिससे उसकी आंख पर चोट पहुंची।
महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई करते हुए पैसे दिलाने और जांच की मांग की है। महिला का कहना है कि प्रशासन ने उसे न्याय नहीं दिलाया तो वह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने को विवश होगी। सीओ अजीत सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें