फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के भीतर 70 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

विज्ञापन
Within two months, 70 passengers were caught without tickets
विज्ञापन
परिवहन निगम को अपनों से ही घाटा लग रहा है। चालक और परिचालक की मनमानी से सवारियां बिना टिकट के सफर कर रही हैं। एआरएम की जांच में इसका खुलासा हुआ। दो माह के भीतर बिना टिकट यात्रा करते 70 लोग पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के परिचालक अपनी जेब भरने के चक्कर में यात्रियों से किराया लेते हैं, लेकिन उनका टिकट नहीं बनाते। इससे परिवहन निगम को घाटा होता है।
शासन का आदेश है कि रोडवेज में बिना टिकट सफर करते पाए जाने पर किराए से दस गुना ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी परिचालक अपनी आदत में बदलाव नहीं कर रहे हैैं। तीन नवंबर को एआरएम ने बीस बसों की जांच की थी। जांच के दौरान हर बस में एक यात्री बगैर टिकट के सफर करता मिला। बिना टिकट के सफर करने का सवाल करने पर यात्रियों ने बताया कि परिचालक को किराया चुकता कर चुके हैं। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला।
एआरएम ने प्रति परिचालक से सात सौ रुपये जुर्माना वसूला है। 12 नवंबर को एआरएम ने 20 बसों को रोककर जांच की। जिसमे 24 यात्री बगैर टिकट लिए सफर करते पाए गए थे। वहीं परिचालकों ने बगैर टिकट जारी किए बस में भारी माल लादकर एक से दूसरे डिपो पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

एआरएम ने 17,200 रुपये जुर्माना वसूला। इसी तरह दो माह के भीतर एआरएम ने 70 यात्रियों को बगैर टिकट सफर करते पकड़ा। परिचालकों की संविदा समाप्त करने के लिए एआरएम ने आरम को पत्र भेजा है। वहीं एआरएम पीके कटिहार का कहना है कि कुछ परिचालक मनमानी कर रहे हैं। ऐसे परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें