फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लालगंज के कैथोला के समीप दिखा जंगली जानवर, तेंदुए का शोर

विज्ञापन
लालगंज के कैथोला गांव के पास सड़क घूमता जंगली जानवर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कैथोला गांव के समीप सई नदी किनारे रोड पर एक जंगली जानवर को देख लोगों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को तेंदुआ होने का शोर मचा दिया। वहीं, वन विभाग के अधिकारी ने जानवर को फिशिंग कैट बताया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कैथोला गांव के समीप सई नदी का कछार है। यहां हिरण, चीतल समेत कई वन्य जीव पाए जाते हैं। बुधवार की रात गांव के समीप सांगीपुर की ओर जा रहे कार सवार कुछ लोगों ने रोड पर कामापुर सरैया की ओर जा रहे एक जंगली जानवर को देखा तो रुक गए। कार रुकते ही वह जानवर वापस सई नदी के कछार की तरफ लौट गया। इस बीच मौजूद लोगों ने फोटो खींचकर वायरल कर दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जंगली जानवर फोटो में तेंदुए की तरह ही दिखाई दे रहा था। वहीं, वन विभाग ने जानवर को तेंदुआ मानने से इन्कार कर दिया। लालगंज के वन क्षेत्राधिकार एसपी मिश्रा का कहना है कि जानवर जंगली फिशिंग कैट है। जो सई नदी के किनारे मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें