फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने सपा नेता प्रेमी संग मिलकर पति पर बोला हमला

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
ससुराल गए पति पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम समेत अन्य अफसर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूरे स्वामीदास रामपुर मुस्तर्का निवासी शिवकुमार यादव (32) पुत्र सरजू प्रसाद यादव ने दस साल पहले बरहुआ भोजपुर की रहने वाली नेहा पाल से लव मैरिज किया था। शादी के बाद दोनों कांशीराम कालोनी जोगापुर में रहने लगे। एक बेटा व एक बेटी के जन्म के बाद दोनों के जीवन में खटास होने लगी। नेहा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। गुरुवार की सुबह शिवकुमार अपनी ससुराल गया था। उसका आरोप है कि पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी सपा नेता मनीष पाल के साथ मिलकर उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। मनीष उसका हाथ पकड़े रहा और नेहा उसके ऊपर चाकू से हमला करती रही। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शिवकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने नेहा पाल को हिरासत में ले लिया।

नेहा का कहना है कि प्रेमी के साथ मिलकर हमला करने की बात सरासर गलत है। सब्जी काटने के दौरान पति अनायास उसे लोहे के राड से मारने लगे। बचाव में उसने चाकू आगे कर दी। जो पति को लग गई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इलाके में इस बात की चर्चा रही कि पति-पत्नी के बीच तकरार के दौरान मारपीट हो गई।उसी दौरान चाकू शिवकुमार को लग गई और नेहा को भी चोटें आईं। सीओ सिटी शशी शेखर दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिली है। पत्नी व प्रेमी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें