राजमिस्त्री की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम पत्नी को गिरफ्तार किया है। पिटाई से जख्मी पति के खून से सने कपड़े पत्नी ने कमरे में बदले थे। पिटाई के मामले को आरोपी पत्नी ने छिपाए रखा। मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मानधाता के अहिना निवासी राजमिस्त्री शिवराम पटेल (35) की रविवार को मौत हो गई थी। बहन संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रयागराज जिले के मऊआइमा स्थित बांका जलालपुर निवासी ससुर राज बहादुर पटेल, रिश्तेदार हरिश्चंद्र पटेल व तीन अज्ञात के खिलाफ गैर इरातन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।