फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल::: पिता दूसरे के सपनों का घर बना रहे... हॉकी स्टिक से बेटी खुद का

विज्ञापन
प्र​शिक्षक मो.जसीम के साथ हॉकी ​खिलाड़ी प्रिंसी यादव। कोच
विज्ञापन
पिता राजमिस्त्री हैं, वह दूसरों के सपनों का आशियाना बनाते हैं जबकि बेटी हॉकी स्टिक के जरिये खुद के सपनों का घर बनाने के लिए मेहनत कर रही है। मुफलिसी से निकलने के लिए सदर के बेल्हा घाट, जीरियामऊ की प्रिंसी यादव (15) पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वह सुबह-शाम चार किमी पैदल चलकर अभ्यास करने आती हैं। हॉकी की बारीकियां सीखती हैं और पैदल ही घर जाती हैं। वह कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रही हैं।
विज्ञापन

प्रिंसी के पिता अनिल यादव राजमिस्त्री हैं और मां अंजू गृहिणी हैं। शहर के शंकर दयाल रोड स्थित परिषदीय विद्यालय से वर्ष 2022 में प्रिंसी ने शौकिया तौर पर खेलना शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे हॉकी उनका जुनून बन गया। परिवार की माली हालत उन्हें खेलने की इजाजत नहीं दे रही थी। आर्थिक तंगी पांव जकड़े थी लेकिन प्रिंसी ने मेहनत को हथियार बनाया। सीमित संसाधनों से खेलना शुरू किया।
हुनर को अनवर हॉकी सोसाइटी के सचिव खुर्शीद अली का साथ मिला। सोसाइटी ने प्रिंसी को किट और हॉकी स्टिक उपलब्ध कराई। अब वह हॉकी सोसाइटी के कोच मो.जसीम से जीआईसी मैदान में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

एकेडमी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा
वर्ष 2022 और 2023 में एकेडमी नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली टीम में प्रिंसी यादव भी शामिल रहीं। वर्ष 2024 और 2025 में महिला सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। वर्ष 2025 में सब जूनियर स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें उनकी अहम भागीदारी रही। उसी वर्ष उनकी टीम ने स्टेट स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 2026 में टीम ने इसी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें