फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ग्रामीणों ने गोशाला में अव्यवस्था पर किया सवाल तो भड़के ईओ, एफआईआर की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पट्टी स्थित कान्हा गोशाला रत्तूपुर की बदहाली की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ईओ रॉबिन सिंह पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को उनसे गोशाला की अव्यवस्था पर सवाल किया गया तो ईओ ने एफआईआर करने की धमकी दी।
विज्ञापन

कहा कि फर्जी एफआईआर कराकर जेल भिजवा देंगे। ईओ की धमकी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते हैं लेकिन गोमाता की दुर्दशा करने वालों को बेनकाब करके ही दम लेंगे।
रविवार को सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना के आदेश पर सीवीओ डॉ. दयानंद श्रीवास्तव गोशाला की जांच करने पहुंचे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच और सुधार का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान ननकू यादव, इजहार अहमद, कृष्णा, प्रशांत सिंह, प्रवीण सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया कि गोवंश के शव का वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ईओ रॉबिन सिंह ने बताया कि अमर्यादित भाषा के प्रयोग का आरोप गलत है। गोशाला में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें