फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: किस्त न जमा होने पर जेसीबी लेने पहुंचे कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Fri, 10 Feb 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे वासुदेव गांव में रहने वाले सेना से रिटायर्ड हरिनाथ सिंह की जेसीबी को खींचने के लिए बृहस्पतिवार को फाइनेंसकर्मी घर पहुंचे। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंच गई। मामले में पुलिस ने लूट के आरोप का मुकदमा दर्ज कर रिटायर्ड जवान सहित तीन आरोपियों को पकड़ने का दावा भी किया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम कंधई के सरखेलपुर गांव में हरिनाथ सिंह की जेसीबी से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था। आरोप है कि जेसीबी की आठ किश्त नहीं अदा करने पर फाइनेंसकर्मी ने जेसीबी को खींचने के लिए पहुंच गए। चालक की सूचना पर हरिनाथ व उसका भाई जसवंत लौवार गांव का विजय मौके पर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया।
हरिनाथ जेसीबी को ले जाने नहीं देना चाहते थे। पुलिस को जानकारी हुई तो दोनों पक्ष को लेकर कंधई पुलिस थाने पहुंच गई। रात भर पूरे मामले की पंचायत होने के बाद पुलिस नई कहानी गढ़ते हुए सेना के रिटायर्ड जवान हरिनाथ, जसवंत व विजय को लूट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का दावा किया है।कंधई पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें